Monday, January 12, 2009

कांग्रेस की निगाह अब प्रियंका पर

मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रियंका गाँधी को मैदान में उतारने की स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की माँग के बीच पार्टी ने आज कहा कि उनका संसदीय चुनाव में उतरना कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। मुरादाबाद सीट से प्रियंका को उम्मीदवार बनाने की स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की माँग के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो आलाकमान को इस पर विचार करना चाहिए। नटराजन ने कहा कि यह (उनका चुनाव लड़ना) काफी फायदेमंद रहेगा। यह काफी अच्छा और उचित होगा। उनकी एक छवि है। प्रियंका के पति रॉबर्ट वढेरा मुरादाबाद के हैं। उनकी माँ और कांग्रेस अध्यक्ष रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि उनके भाई राहुल अमेठी से सांसद हैं।

No comments: