Saturday, September 6, 2008

पानी की टंकी गिरी, दस श्रमिकों की मौत

Sep 05, 05:12 pm

गुड़गांव। हरियाणा में गुड़गांव जिले के मानेसर में बृहस्पतिवार रात एक पानी की टंकी गिर जाने दस श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सभी मृतक बिहारी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर सात स्थिति एक निर्माणाधीन इमारत में बनी पानी की टंकी देर रात गिर गई। जिससे 12 मजदूर उसके मलबे में दब गए, जिनमें से 10 की मौत हो गई और दो को घायल अवस्था में गुड़गांव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। निर्माणाधीन इमारत इरा कन्संट्रक्शन कंपनी की है। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments: